आज के ख़ास मौके पर .........................
तुम्हारे साथ मेरी रोज , प्यारी बात होती है ,
नया- सा दिन ये होता है , सुहानी रात होती है /
पपीहा या बनूँ चातक , तुम्हारे प्यार की खातिर ,
तुम्हारी सुरमई आँखों से , जो बरसात होती है //
तुम्हारे बिना मेरे शब्द अर्थहीन ........................
तुम्हारे जुल्फ के बादल , हमें हैरान करते हैं ,
गरजते हैं , चमकते हैं , बहुत परेशान करते हैं /
सदा परेशान होने के लिए , मैं छेड़ता इनको ,
हमारे शब्द में सुन्दर सजीले प्राण भरते हैं //
पहचान ...................
समंदर प्यार का अन्दर भरा है , मानते हो तुम ,
हमारे इश्क के जूनून को , पहचानते हो तुम /
तुमसे दूर हो ज़िंदा रहूँ , ये हो नहीं सकता ,
सभी हैं जानते ये बात , खुद भी जानते हो तुम //
दीवानों के नाम ................

लगा दो आग पानी में , जवानी उसको कहते हैं ,
कभी ना ख़त्म हो जो बात , कहानी उसको कहते हैं /
कबीरा , सूर औ' तुलसी , सभी पागल दीवाने थे ,
पीया जिसने गरल सुन लो , दीवानी उसको कहते हैं //