प्यारी माँ मुझको तेरी दुआ चाहिए ,
तेरे आँचल की ठंडी हवा चाहिए /
लोरी गा गा के मुझको सुलाती है तू ,
मुस्कुरा के सबेरे जगाती है तू ,
मुझको इसके सिवा और क्या चाहिए ?
तेरी ममता के साए में फूलूँ फलूँ ,
थाम कर तेरी ऊँगली मैं बढ़ता रहूँ ,
आसरा बस तेरे प्यार का चाहिए /
तेरी पूजा से दुनिया में इज्जत मेरी ,
तेरे पाँवों के नीचे है जन्नत मेरी ,
उम्र भर सर पे साया तेरा चाहिए /
अन्ना खाया , पीया जल तुम्हारा सदा ,
प्यार पाया जगत में तुम्हारा सदा ,
क़र्ज़ तेरा उतारूंये भावना चाहिए /
तेरे दुश्मन मिटें ये प्राण है मेरा ,
तू सदा जगमगाए ये मन है मेरा ,
तेरी खुशियाँ बढ़ें , बस यही चाहिए /
शब्द सागर से मोती चुराता रहूँ ,
आप सुनते रहें , मैं सुनाता रहूँ ,
ताली बजती रहे फिर तो क्या चाहिए ?
Friday, 16 April 2010
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
बहुत सुंदर चित्रण ,
ReplyDeleteभगवान आपकी मनोकामना पूरी करे
धन्यवाद
nice poem sir
ReplyDeleteबहुत सुंदर
ReplyDeleteमातृ दिवस के अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनायें और मेरी ओर से देश की सभी माताओं को सादर प्रणाम |
happy mother's day to allll...and wonderful poem sir...nice..
ReplyDeletegood poem sir
ReplyDeletebas isi tarah likhte rahiye sir............